RanchiSports

पहली बार राज्य को मिलेंगे 24 स्पोर्ट्स ऑफिसर, सीएम हेमंत सोरेन ने जेपीएससी की अनुशंसा को दी स्वीकृति

Ranchi :  राज्य बने 20 साल हो चुके हैं. अब राज्य को पहली बार सभी 24 जिलों के लिए 1-1 स्पोर्ट्स ऑफिसर मिलना तय हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर के 24 पदों पर नियुक्ति के लिए स्वीक़ृति दे दी है.

फ़िलहाल झारखंड समेत पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इस वजह से आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं हैं. ऐसी स्थिति में लॉक डाउन समाप्ति के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः #Ladakh : सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री ने की बैठक, एलएसी पर ‘मिरर डिप्लॉयमेंट’ करेगा भारत

स्कीपा में मिलेगी ट्रेनिंग

जिला खेल पदाधिकारियों के पद पर नियुक्ति के लिए चुने गए सफल लोगों को स्कीपा (Shri krishna institute of public administration, Ranchi), रांची में ट्रेनिंग दी जायेगी. उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था के संबंध में ट्रेनिंग अवधि और विषयवस्तु पर स्कीपा से संपर्क कर निर्णय लिया जाएगा.

प्रशिक्षण के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी 24 जिलों में पदस्थापित किया जाएगा. जेपीएससी द्वारा अनुशंसा किए गए जिला क्रीड़ा पदाधिकारियों में 12 सामान्य श्रेणी, 6 अनुसूचित जनजाति श्रेणी, 3 अनुसूचित जाति श्रेणी, 2 बीसी वन श्रेणी में और 1 बीसी टू श्रेणी से आते हैं.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdates: भारत में कोरोना से मृत्यु दर 2.87 फीसदी, दुनियाभर से बेहतर स्थिति – स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्य में खेल खिलाड़ियों के लिए बनेगा आदर्श माहौल

खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह के अनुसार राज्य को एक साथ पहली बार 24 जिला खेल पदाधिकारी मिलना सुखद है. इससे संभावनाओं से भरे इस राज्य में खेल और खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श वातावरण बनाने में मदद मिलेगी. जिनका चयन हुआ है, उन्हें समुचित ट्रेनिंग दिलाया जाएगा.

इसके तहत मुख्य रूप से दो प्रोग्राम होंगे. 1 से डेढ़ माह के इस कार्यक्रम में उन्हें बेसिक नॉर्म्स (वित्त व अन्यान्य) तथा दूसरा खेल योजनाओं और उसके समुचित संचालन संबंधी जानकारी दी जायेगी.

मई 2017 से चल रही थी नियुक्ति प्रक्रिया

जेपीएससी की ओर से जिला खेल पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए 17 मई 2017 को विज्ञापन जारी किया गया था. आयोग ने 24 पदों के लिए वैकेंसी जारी की थी. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग की ओर से जेपीएससी को भेजे गये पदों की संख्या में जिला खेल पदाधिकारी का वेतनमान 9,300-34,800 निर्धारित किया गया था.

पिछले साल (2019 में) इसकी परीक्षा ली गयी थी. 24 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पांच फरवरी, 2020 को साक्षात्कार लिया गया था. 20 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था. 5 मई को जेपीएससी ने डीएसओ का कट ऑफ मार्क्स जारी किया था.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: गुजरात के गांधीधाम और गोवा के करमाली से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, घर लौटे 3363 मजदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button