
Samastipur : जिले में शनिवार को जदयू कार्यकर्ता को जिंदा जला कर जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को जदयू नेता का शव एक सुनसान मकान के जमीन में दफन किए हुए मिला है. जदयू कार्यकर्ता की पहचान मोहम्मद खलील आलम रिज़वी के रूप में हुई है. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुडहिया गांव की है.
इसे भी पढ़ें : BOKARO: बालीडीह थाने की पुलिस पर लगा पिटाई से युवक की मौत का आरोप, समझौते का दबाव
ये है पूरा मामला
मृतक के परिजनों का कहना है कि मोहम्मद खलील आलम रिजवी बीते 16 फरवरी की सुबह तकरीबन 11 बजे घर से निकला था. इसके बाद उसके मोबाइल से फोन कर पहले पांच लाख रुपये मांगे गये थे. फिर कुछ देर बाद उसके पिता के मोबाइल पर फोन आया जिसमें 3,75,000 रुपये की डिमांड की गई. परिजनों के द्वारा फोन करने वाले शख्स से पूछा कि पैसा कहां देना है तो उसने इसे अपने अकाउंट में भेजने की बात कही गई. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए मुसरीघरारी थाना में इसकी शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की था.
इसे भी पढ़ें : HEC के पुनरुद्धार के लिए राज्यपाल रमेश बैस ने राष्ट्रपति और केंद्र से की फरियाद
मोबाइल लोकेशन के आधार पर मिला अधजला शव
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई. पुलिस जब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर के पास बूढ़ी गंडक नदी के ढाब में स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म के पीछे बने सुनसान कमरे तक पहुंच गयी थी लेकिन उन्हें पहली बार कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जो कि खलील आलम तक पहुंचने में मदद करता.
इसे भी पढ़ें : साइबर ठग अब किसानों को बना रहे हैं निशाना, डीएसओ ने किया आगाह
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रात में शव निकाला गया
इसके तरह पुलिस लाश के करीब पहुंचकर भी वापस लौट गई. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो लोकेशन में कोई बदलाव नहीं होता देख दोबारा रात में पुलिस उसी जगह पर पहुंची और जांच शुरू की. वहां पुलिस ने देखा कि मोहम्मद खलील की हत्या कर शव को अधजली स्थिति में दफना दिया गया था. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रात में शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है.
इसे भी पढ़ें : अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला परिवहन एवं खनन पदाधिकारी ने देर रात 4 घंटे तक चेक नाकों का किया निरीक्षण




