
Ramgarh: अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर कुल 9 चेक नाके स्थापित किए गए हैं. इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार देर रात 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद एवं जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रत्येक चेक नाका का निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा: सारंडा वन प्रमंडल की खास पहल, मोबाइल वाइल्डलाइफ क्विक रिस्पॉन्स टीम करेगी घायल जंगली जानवरों का इलाज
दस्तावेजों की गहन जांच करने का दिया निर्देश
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी ने चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली, इसके बाद चेक नाकों के से गुजरने वाले प्रत्येक खनन पदार्थ लदे वाहनों से वन एवं खनन चालान सहित अन्य सभी तरह के दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : लूट की घटनाओं से त्रस्त स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस से की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, दिए कई सुझाव




