
Ranchi : राजधानी में सीवरेज-ड्रेनेज और रातू रोड में प्रतिदिन जाम की समस्याओं को देखते हुए रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन रातू रोड चौक से शुरू होकर पिस्का मोड़ तक पहुंचा, जहां कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर विभागीय मंत्री पर उनके सहयोगियों के साथ कमीशनखोरी करने का आरोप लगाया.
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने मंत्री सीपी सिंह को नगर विकास मंत्री न कहकर नगर विनाश मंत्री की संज्ञा दी. साथ ही कहा कि अपने प्रायोजित पुरस्कार के तहत वे कर्मयोद्धा पुरस्कार लेते हैं. जबकि हकीकत यही है कि कांग्रेस उन्हें कर्महीन पुरूष मानती है.
मंत्री के खिलाफ महानगर कांग्रेस का यह जनाक्रोश रैली एक सीरीज के रूप में शुरू की गयी है. हर पांचवें या छठे दिन में अलग-अलग मोहल्लों और वार्डों में स्थानीय लोगों की सहभागिता से महानगर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी.
इसे भी पढ़ें –लिस्ट दिखा हेमंत ने कहा – काफी शर्मनाक ‘22 शिक्षकों में 17 बाहर के लोग’
वर्किंग डे में पार करने में लगता है 3-4 घंटे
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर आज राजधानी को कंक्रीट और कचरे का अंबार बनाने में तुली है. विभागीय मंत्री राजधानी के विकास कम बल्कि विनाश में ज्यादा लगे हैं. संजय पांडे ने कहा कि नगर विकास मंत्री रातू रोड के ही रहने वाले हैं. पिछले कई चुनावों में यहां की जनता ने उन्हें काफी आगे बढ़ाया है, लेकिन आज यही की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.
रातू रोड में जाम की स्थिति अगर देखनी हो तो वर्किंग डे दिन को देखना चाहिए. पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक पार करने के लिए लोगों को तीन से चार घंटे तक का समय लगता है. यहां न तो पार्किंग की ही कोई व्यवस्था है और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई जगह बची है.
इसे भी पढ़ें – मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, सड़क पर नमाज अदा करने से परहेज करें
कमीशन के लिए शहर को नरक बनाने में लगे है मंत्री
उन्होंने कहा कि रातू रोड में सीवरेज-ड्रेनेज के नाम पर मंत्री सीपी सिंह अपने सहयोगियों के साथ कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं. उनका केवल एक ही काम बचा है, वह यह कि बने हुए नाली और सड़क को तोड़ना और फिर से उसी नाली और सड़क को बनवाना.
ऐसा वे इसलिए करते हैं क्योंकि इस काम में भारी कमीशन का खेल होता है. मंत्री और उनके समर्थक केवल कमीशन के लिए ही पूरे शहर को नरक बनाने में लगे हैं. विभागीय मंत्री के कमीशन का ही असर है कि आज रांची को राजधानी कहने में लोगों को शर्म आती है. बारिश होने के बाद तो रातू रोड की समस्याओं से लोगों को काफी परेशानी होती है. जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी जमने से दुर्घटना की समस्याएं आम हो जाती है.
कर्मयोद्धा नहीं कर्महीन पुरुष हैं सीपी सिंह
जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए संजय पांडे ने कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब है कि उनके विधानसभा के जनता खुश रहे. उन्हें तो केवल दिल्ली जाकर पहले से ही प्रायोजित पुरस्कार लेने में मजा आता है. कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उन्हें जो कर्मयोद्धा का पुरस्कार मिला है, वो पूरी तरह से प्रायोजित पुरस्कार है. नगर का विनाश करने वाले मंत्री सीपी सिंह कर्मयोद्धा नहीं बल्कि कर्महीन पुरुष है.
इसे भी पढ़ें –सदर अस्पताल में दवाईयों की कमी पर सिविल सर्जन का जवाब- मेरे कार्यालय में क्या हो रहा है ये जानना आपका काम नहीं




