
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में इलाज के लिए मरीज दूर दराज इलाकों से आते हैं. लेकिन हाल के दिनों में हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. यह देखते हुए 12 जनवरी से अगले आदेश तक सेकेंड हाफ ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. ऐसे में डॉक्टर मरीजों को केवल फर्स्ट हाफ में ही देखेंगे. वहीं इंफेक्शन को देखते हुए जल्द ही ओपीडी को पूरी तरह से बंद करने पर निर्णय लिया जायेगा.
यह जानकारी रिम्स के सर्जन सह पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने दी. उन्होंने कहा कि सभी एचओडी के साथ बैठक करने के बाद ही सेकेंड हाफ ओपीडी को बंद कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : दिल्ली के सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने के आदेश, DDMA ने जारी की नई गाइडलाइन




