
Noida/New Delhi: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं घने कोहरे और धुंध के कारण यातायात पर भी असर पड़ा है. घने कोहरे के कारण विजीबिलिट कम है. ऐसे में घने कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#RedAlert: ठंड को लेकर दिल्ली समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण एक कार सड़क से फिसल कर नहर में गिर गई, जिसमें दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को बताया कि कार में सवार पांच अन्य लोगों को चोटें आयी हैं. यह हादसा रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.
हादसे में छह की मौत, 11 घायल
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘कार में 11 लोग सवार थे. कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई. सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है.’
अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घने कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
दिल्ली हवाईअड्डे पर तीन विमान डायवर्ड
राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को तीन विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ेंः#CNT-SPT आंदोलन और पत्थलगड़ी मामले में दर्ज सभी केस वापस होंगे, हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला
हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’ परिस्थितियों में किया जा रहा है. इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है.
Latest temperature(minimum) figures: Lodhi Road at 2.2 degrees and Aya Nagar at 2.5 degrees. #Delhi https://t.co/oLBoPmiioA
— ANI (@ANI) December 30, 2019
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुबह सात बजे विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि कोहरा घना है लेकिन किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है.
साथ ही कोहरे के कारण 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
Delhi: Foggy weather conditions at New Delhi railway station. 30 trains are running late due to low visibility in the Northern Railway region. Minimum temperature of 2.5°C was recorded in the national capital, on 29th December (yesterday). pic.twitter.com/M3tADXSieB
— ANI (@ANI) December 30, 2019
गौरतलब है कि भीषण ठंड के मद्देनजर मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Palamu : बिहार बॉर्डर के पास सरकारी दुकान से 10 लाख की शराब चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना





878193 19900I came towards the exact conclusion as effectively some time ago. Fantastic write-up and I will likely be sure to look back later for more news. 181502