BiharBihar UpdatesJharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

चारा घोटाला: लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ीं, 25 को पटना सीबीआई कोर्ट में होना होगा पेश, प्रोडक्शन वारंट जारी

Patna: राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के लिए मुश्किलें  बढ़ती जा रही है. दो दिन पहले उन्हें डोरंडा कोषागार में दोषी करार दिया गया है, जिसमें उन्हें आगामी 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी.  अब उनके खिलाफ पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं. यह मामला भी चारा घोटाले से जुड़ा हुआ है. जिसमें लालू प्रसाद सहित तीन लोगों के नाम हैं. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी तय की है. उन्हें 25 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश होना होगा. अदालत ने प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर दिया है.

 

गौरतलब है कि चारा घोटाला के आरसी 63 ए, 1996 से जुड़ा यह मामला भागलपुर और बांका कोषागार से फर्जी विपत्र पर लाखों रुपए की निकासी का है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान तीनों के वकीलों ने कोर्ट को आवेदन देकर कहा कि रांची सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया है. वे न्यायिक हिरासत में हैं. उसके बाद अधिवक्ताओं ने इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया.

Related Articles

Back to top button