JharkhandRanchi

बिना रिन्यूनल या बिना लाइसेंस वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से RMC को हो रही राजस्व हानि, फ्लाइंग दस्ता करेगा जांच

Ranchi : रांची नगर निगम के कई इलाकों में ऐसे प्रतिष्ठान धड़ल्ले से चल रहे है, जिन्होंने न तो निगम से म्यूनिसिफल लाइसेंस लिया है न ही रिन्यूनल कराया है. ऐसे में रांची नगर निगम (RMC) को काफी राजस्व की हानि उठानी पड़ ही रही है, साथ ही विकास कार्य भी अवरुद्ध हो रहा है.

इसके अलावा ऐसे प्रतिष्ठान झारखंड नगरपालिका अधिनियम का भी उल्लंघन कर रहे है. अब ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगम कार्रवाई करने की तैयारी में है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर फ्लाइंग दस्ता कार्रवाई करेगा.

इसे भी पढ़ें: सांसद महेश पोद्दार ने की ट्रेड लाइसेंस को सरल बनाने की मांग

यह दस्ता उप नगर आयुक्त शंकर यादव, उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन और सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में काम करेगा. दस्ता इस के तरह के प्रतिष्ठानों को सील करने एवं उनपर जुर्माना लगाने का काम करेगा.

फ्लाइंग दस्ते के साथ संबंधित सिटी मैनेजरों, इंर्फोसमेंट टीम को जोडा गया है. नगर आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि बिना म्यूनिसिफल लाइसेंस अथवा रिन्यूनल कराये संचालन हो रहे प्रतिष्ठानों की जानकारी वे निगम को दें.

इसे भी पढ़ें: 11 हजार रुपये रिश्वत लेने का ‘दोषी’ पाया गया पंचायत सचिव, डीसी ने किया सस्पेंड

Related Articles

Back to top button