World

टर्बुलेंस में फंसी लंदन से सिंगापुर आ रही फ्लाइट, एक की मौत, कई घायल

London Singapore Flight: : लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में गंभीर गड़बड़ी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 हीथ्रो हवाई अड्डे से सिंगापुर के रास्ते में थी, जब उसे गंभीर एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. एयर टर्बुलेंस की वजह से फ्लाइट को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. फ्लाइट में कुल 211 यात्रियों के अलावा 18 क्रू सदस्य सवार थे.

एयरलाइंस ने जताया दुख

फ्लाइट शाम 6 बजकर 10 मिनट पर सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट उतरने वाली थी. सिंगापुर एयरलाइंस ने मृतक यात्री के परजनों के प्रति शोक जताया है. प्लेन की लैंडिंग के तुरंत बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंची. घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें – ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर मंगलवार को राजकीय शोक

डरावना होता है एयर टर्बुलेंस

विमानन क्षेत्र में एयर टर्बुलेंस शब्द का अक्सर इस्तेमाल होता है. यह भयावह घटना होती है जिससे विमान का पायलट भी बचना चाहता है. यात्रियों के लिए तो यह बेहद डराने वाला अनुभव होता है. टर्बुलेंस असल में एयर फ्लो में दबाव और रफ्तार में आया अचानक परिवर्तन होता है, जिससे विमान को धक्का लगता है. विमान चलते-चलते ऊपर-नीचे हिलने लगता है. टर्बुलेंस की वजह से मामूली झटकों से लेकर तेज और लंबे झटके महसूस किए जा सकते हैं, जिसके नतीजे बेहद भयावह भी हो सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button