JharkhandLead NewsNEWSRanchi

हरियाली की कमी के कारण बादल बनने पर भी नहीं हो रही बारिश, अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

आने वाले तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि की संभावना

Ranchi: राज्य में मौसम का दो रूख देखा जा रहा है. जहां कुछ इलाकों में बारिश और ओले पड़ रहे है. वहीं, कुछ इलाकों में तेज धूप और उमस का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम का यहीं रूख बरकरार रहेगा. जहां कुछ इलाकों में बारिश की बात कहीं गयी है. वहीं, कुछ इलाकों में तेज धूप और उमस की चेतावनी जारी की गयी है. बारिश होने वाले इलाके में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलें शामिल है. जहां आने वाले 25 मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इन इलाकों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, दवेघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, हजारीबाग शामिल है. वहीं, राज्य का मध्य, पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना नहीं जतायी गयी है. इसमें राजधानी रांची समेत शेष जिला शामिल है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश बन रहे है. लेकिन घटती हरियाली के कारण बारिश नहीं हो रही है. जिससे लोगां को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

22 मई को गुमला लोहरदगा में बारिश

मौसम विभाग ने 22 मई की सुबह ग्यारह बजे भी बारिश के संबंध में अलर्ट जारी किया. जहां गुमला और लोहरदगा में बारिश की चेतावनी दी गयी. विभाग ने बताया कि बारिश के साथ इन जिलों में थंडरिंग और तेज हवाएं भी चलेंगी. जिसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार है.

दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना

राज्य में अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की बात कही गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दो दिनों कें दौरान राज्य के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है. इसके बाद तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं बतायी गयी है. बता दें राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है. 22 मई की सुबह मौसम विभाग की ओर से इस संबध में जानकारी दी गयी. जिसमें बताया गया कि 22 मई को पलामू सबसे गर्म जिला रहा. जहां तापमान 44. 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गढ़वा और देवघर का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, रामगढ़, रामगढ़, सिमडेगा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस बताया.

इसे भी पढ़ें: रिम्स के छत से मरीज ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button