ChatraJharkhand

चतरा में पुलिस के हत्थे चढ़े मनचले, धुनाई के बाद चेतावनी देकर छोड़ा

Chatra: चतरा की सड़कों पर बढ़ते मनचलों की करगुजारी पर आज पुलिस ने लगाम लगाने का कार्य किया है. आई ट्वेंटी कार पर बैठकर लरकुआ से पोस्टऑफिस तक जमकर उत्पात मचा रहे मनचले आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस ने उनको पकड़कर धुनाई कर दी. और उक्त लडकों को पुलिस पकड़कर अपने साथ थाना ले जा रही थी. परंतु भला हो मौके पर उपस्थित कुछ रहम दिल लोगों का जिन्होंने उक्त लडकों को पुलिस के हाथों मुक्त करवाया. राह चलते लोगों को परेशान करने वाले इन युवकों को पुलिस दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ा.

पुलिस टीम के सदस्यों ने उन्हें साफ शब्दों में समझाया कि अगर दुबारा ऐसी गलती करते पकड़े गए तो सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहने को कहा. बताते चलें कि इन दिनों चतरा की सड़कों पर मनचलों मचाए जा रहे हुडदंग से स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ साथ आम जनता भी काफी परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची के चंदवे में भी रविवार की जगह शुक्रवार को हो रही थी छुट्टी, डीईओ का निर्देश, रविवार को ही करें छुट्टी

Related Articles

Back to top button