Crime NewsJharkhandRanchi

राज्य में हर दिन हो रहे पांच रेप, पिछले छह महीनों में दुष्कर्म की 896 घटनाएं

Ranchi: झारखंड में प्रतिदिन पांच दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं. यह हम नहीं झारखंड पुलिस के आंकड़े कर रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में जनवरी से लेकर जून तक 896 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं.

इन छह महीनों के आंकडों की बात की जाये तो जनवरी में 109, फरवरी 125, मार्च 114, अप्रैल 176, मई 179 और जून में 196 घटनाएं घटी हैं.

नाबालिग बनती हैं दुष्कर्म की सबसे ज्यादा शिकार

896 दुष्कर्म की घटनाओं में आधे से ज्यादा नाबालिग इसकी शिकार हुईं हैं. आरोपी छोटी बच्चियों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के बाद उनकी बर्बर तरीके से हत्या तक कर देते हैं.

गैर-सरकारी संगठनों का मानना है कि यह आंकड़ा असलियत से बहुत कम है. देश में अब भी बलात्कार के ज्यादातर मामले पुलिस तक नहीं पहुंचते. खास कर राज्य के कई आदिवासी बहुल क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में ऐसे मामले पंचायत स्तर पर ही निपटा लिए जाते हैं. इनकी सबसे बड़ी वजह ऐसे मामलों से बदनामी, कलंक, इज्जत और शर्म का जुड़ा होना है.

इसे भी पढ़ें- सिमडेगा : पेड़ से लटका मिला दो युवतियों का शव, आत्महत्या की आशंका

94.64 फीसदी दुष्कर्म के की घटनाओं में परिचित होते हैं शामिल

युवतियों के साथ रेप करने वाले ज्यादातर आरोपी उनके परिजन, परिचित या रिश्तेदार होते हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 94.64 फीसदी दुष्कर्म के की घटनाओं में रिश्तेदार या जान-पहचान के व्यक्ति ही शामिल थे.

इनमें से कई मामलों में आरोपी चाचा, दादा, नाना, पिता, भाई, पड़ोसी होते हैं. कई मामलों में दुष्कर्मियों द्वारा रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भी पीड़िताओं का मुंह बंद रखा जाता है.

अधिकांश मामलों में नहीं मिलती आरोपी को सजा

दुष्कर्म के बाद थाने में मामले तो दर्ज कराये जाते हैं, लेकिन जब मामला कोर्ट में जाता है तब पीड़ित परिवार को आरोपी पक्ष प्रलोभन देने लगते हैं. कई बार तो आरोपी से ही विवाह कराने का प्रलाेभन दिया जाता है. और जब पीड़िता आरोपी की बात में आकर उससे शादी करने को तैयार हो जाती है और केस वापस ले लेती है.

इसके बाद जब आरोपी कोर्ट से बरी हो जाता है, तो वह पीड़िता से शादी करने से भी मुकर जाता है. 90 फीसदी मामलों में आरोपी बचकर निकल जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण है पीड़िता व उसके परिवार पर दबाव, उनके परिवार को मिलनेवाली धमकी और पीड़िता को मिलने वाली सामाजिक पीड़ा.

इसे भी पढ़ें- पप्पू लोहरा ने ट्रांसपोर्टर सोनू अग्रवाल को दी धमकी, पहले 16 वाहनों को फूंका था, अब कंपनी के 16 कर्मियों को मारेंगे

हाल के दिनों में हुई दुष्कर्म की घटनाएं

25 जुलाई 2019: जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन से तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण हुआ था उसकी लाश 30 जुलाई बरामद हुई. दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी. शाम बच्ची की सिर कटी लाश को रेल पुलिस ने टेल्को रामाधीन बगान की गली में एक झाड़ी से बरामद किया था.

9 अगस्त 2019: जमशेदपुर के सोनारी में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश बोदरा को गिरफ्तार कर लिया.

8 अगस्त 2019: रांची नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह रियाडा भवन के पास स्थित कब्रिस्तान में एक महिला से दुष्कर्म किया गया.

Related Articles

Back to top button