Dumka

शिकारीपाड़ा थाना के एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Dumka: एसपी किशोर कौशल ने बड़ी कारवाई करते हुए शिकारीपाड़ा थाना के एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. निलंबित होने वालों में एएसआई मधुसूदन राय, हवलदार विजय गुप्ता, जवान पुष्पेंद्र कुमार सिंह, दिनेश मुर्मू और चालक पूर्णचंद गोराई के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार एसपी कौशल के निर्देशानुसार एसडीपीओ पूज्य प्रकाश द्वारा थाना क्षेत्र के मलूटी जाने वाले जबरदाहा-जामूगड़िया मोड़ के पास औचक निरीक्षण के क्रम में सुनसान इलाके में इन्‍हें ट्रकों से अवैध वसूली करते पाया गया. पूछताछ के क्रम में जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. जांच के दौरान वाहन की डिक्की से 48,00 नगद भी बरामद की गयी. इसकी शिकायत एसपी कौशल से की गई. इस शिकायत पर एसपी कौशल ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सहित पांचों जवान को निलंबित कर दिया है. निलंबित जवानों पर संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता, कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप में निलंबित किया गया.

इसे भी पढ़ें- आजादी के 70 साल के बाद हमने चुकाया भगवान बिरसा का ऋण : रघुवर दास

Related Articles

Back to top button