GiridihJharkhand

गिरिडीह के बरवाडीह में तेज रफ्तार एंबुलेंस के चपेट में आए पांच लोग हुए घायल, एक को किया गया रेफर

Giridih: गिरिडीह शहरी क्षेत्र और मुफ्फसिल थाना इलाके के बरवाडीह में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. चार घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि एक अन्य घायल का इलाज दूसरे हॉस्पिटल में कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- तमाड़ के मोनोगोरा-अकारकोला पुल के नीचे आठ किलो का आईईडी बरामद, किया गया डिफ्यूज

घायलों में सिमरियाधौड़ा निवासी मो ताज, मो मिराज, ताराचुंगलो की रहने वाली किरण देवी, बुढ़ियाखाद निवासी सिराज हुसैन और एक अन्य शामिल हैं. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों की स्थिति सामान्य है. दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि एक एंबुलेंस मरीज को लेकर धनबाद की तरफ से गिरिडीह आ रहा था.

इसी दौरान तेज गति के कारण एंबुलेंस बरवाडीह में पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

Related Articles

Back to top button