
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. उप परीक्षा नियंत्रक झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर पदस्थापित अनुराग लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां महेंद्र छोटन उरांव को 20 सितंबर 2024 के द्वारा एसडीओ सिमडेगा बनाया गया था.
उस आदेश को विलोपित कर दिया गया है और उन्हें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के पद पर यथावत रखा गया है. एसडीओ सिमडेगा सुमन तिर्की को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप परीक्षा नियंत्रक झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है. प्रतीक्षारत उदय रजक को सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंपी गई है. जिला परिवहन पदाधिकारी सिमडेगा ओम प्रकाश यादव को एसडीओ जगन्नाथपुर पश्चिम सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है.




