BiharTODAY'S NW TOP NEWS

आराः हत्या के शक में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, कई जगह आगजनी-तोड़फोड़

Aara: बिहार में कहने को तो सुशासन बाबू की सरकार है. लेकिन लगता है राज्य में जंगलराज है. आरा में जिस तरह से एक युवक की हत्या के शक में आक्रोशित भीड़ ने उपद्रव मचाया, वो किसी सुशासित व्यवस्था का हिस्सा नहीं हो सकता. इतना ही नहीं, हत्या में शामिल होने के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया. हालांकि, मामले को लेकर एसएचओ समेत 8 पुलिस वाले सस्पेंड किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः SMS के जरिये राजद सांसद को मारने की मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

बिहियां थाना क्षेत्र के बिहियां में एक युवक की हत्या के शक में जहां स्थानीय लोगों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान जमकर आगजनी और उपद्रव हुआ है. उपद्रव के दौरान एक महिला को निर्वस्त्र कर दौड़ा दौड़ा कर पीटे जाने की भी सूचना मिली है. इस दौरान कुछ लोगों ने बिहिया रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला पर हत्या में शामिल होने का शक जताया था. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. बेकाबू भीड़ ने महिला को खींचकर सड़क पर निकाला और सरेआम उसके कपड़े फाड़ दिये और उसे निर्वस्त्र करके घुमाया. इस दौरान महिला की पिटाई भी की गई.

इसे भी पढ़ेंःमसानजोर विवाद पर मंत्री लुईस मरांडी ने न्यूज विंग को दिये इंटरव्यू में कहा, विस्थापितों को पट्टा दिलाना जरूरी

बेकाबू भीड़ का उत्पात

भीड़ ने बाइक में लगाई आग

हत्या की आशंका में बेकाबू हुई भीड़ ने, विरोध जताते हुए स्थानीय बाजार में कई दुकानों और महिला के घर में आग लगा दी. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि भीड़ ने पास से गुजर रही ट्रेन पर भी पथराव किया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

 

कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी

इस दौरान उपद्रवियों की ओर से भी गोलीबारी की गई. एसपी ने फिलहाल वहां स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किये जाने के साथ ही भीड़ में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की भी कोशिश की जा रही है.

8 पुलिसकर्मी निलंबित

इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही पर पटना क्षेत्र के आईजी नैय्यर हसनैन खां ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिहिया के एसएचओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गये हैं. एस पी ने पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी वरीय अधिकारियो को नहीं देने और समय पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ेंःलातेहार : PMAY के तहत आवास बना अधूरा, कागज पर दिखाया पूरा और निकाल ली पूरी राशि

क्या है मामला

पूरा मामला 20 अगस्त बिहिया के रेलवे स्टेशन के पास का है. जहां, रेलवे स्टेशन के पास 19 वर्षीय विमलेश कुमार नाम के युवक की लाश बरामद हुई थी. वार्ड संख्या 13 स्थित रेड लाइट एरिया में मिले शव के पास पड़े बैग से युवक की पहचान हुई. यह आशंका थी कि विमलेश की हत्या कर दी गई है. विमलेश के करीबी लोगों ने बिहिया रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला पर वारदात में शामिल होने का शक जताया था. जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में जमा हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button