GiridihJharkhand

अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने गिरिडीह समाहरणालय में शुरू किया धरना, सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र

Giridih: राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के समाहरणालय वर्ग के कर्मियों ने सोमवार से 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू किया. इस दौरान धरने में अमित सिन्हा, अनूप कुमार, प्रदीप गोस्वामी, नगमा, मिथलेश कुमार समेत समाहरणालय के कई कर्मी शामिल हुए. बगैर नारेबाजी के ही सारे कर्मी समाहरणालय परिसर में बैठे रहे. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि सोमवार से पूरे राज्य में धरना शुरू हुआ है. अब राज्य सरकार पर निर्भर है वो वार्ता के लिए कितना जल्दी कर्मियो के हित में फैसले लेती है. धरने के माध्यम से कर्मियों ने इस दौरान अलग-अलग मांगो से जुड़ा नौ सूत्री मांग पत्र भी डीसी को सौंपा.

Related Articles

Back to top button