Crime NewsRanchi

रांची में जमीन कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, एक गिरफ्तार

Ranchi : रांची में गुरुवार की रात जमीन कारोबारी गंगा साहू के घर पर गोलीबारी की गयी. बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और 10 राउंड गोलियां चलायीं. घटना के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने एक आरोपी बीनू गोप को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोलीबारी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. गंगा साहू की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें- चोरी करने के आरोप में एक की पीट-पीटकर हत्या

Related Articles

Back to top button