Dhanbad

धनबाद के हीरापुर हटिया में स्टेशनरी दुकान में लगी आग, हजारों के सामान खाक

Dhanbad : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर हटिया में गुरुवार को एक दुकान में आग लग गई. जिसके बाद आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया. मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया.
बताया जाता है कि हीरापुर हटिया में काली मंदिर के समीप एक स्टेशनरी दुकान में आग लग गई थी. जिसे आसपास के दुकानदारों ने देखा और घटना की सूचना दुकान संचालक व अग्निशमन विभाग को दिया. जिसके उपरांत आग पर काबू पाया गया. दुकान संचालक नया बाजार निवासी तनवीर अंसारी ने बताया कि दुकान में स्टेशनरी और पीतल के बर्तन थे. जो आग लगने से जल गए हैं. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग सका है. हालांकि आगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग ने इलाके में पावर-कट कर दिया. जिससे बड़े हादसे को होने से रोका जा सके. घटना के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर वहां जमे भीड़ को नियंत्रित किया.

Related Articles

Back to top button