JharkhandNEWSPalamu

पलामू: प्रमंडलीय सदर अस्पताल में लगी आग, रोगियों में मची अफरा-तफरी

Palamu:  पलामू जिले में भीषण गर्मी के कारण कई तरह के नुकसान सामने आ रहे हैं. लू लगने से जहां लोगों की मौत हो जा रही है, वहीं संयंत्रों को भारी नुकसान पहुंच रहा है. पलामू प्रमंडलीय सदर अस्पताल के बिजली घर में आज दोपहर गर्मी के कारण जोरदार शार्ट सर्किट हुआ.

इसके बाद लगी आग में अस्पताल की पूरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गयी. घटना के बाद रोगी और उसके परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों को भारी परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ेंः एसबीआई का चुनावी बॉन्ड को लेकर मांगी गयी जानकारी साझा करने से  इनकार

आग लगते की मची अफरा-तफरी 

दोपहर करीब 2.45 बजे सदर अस्पताल के बिजली घर में आग लग गयी. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी. रोगी उसके परिजन सहित अन्य इधर-उधर भागने लगे. हालांकि स्थिति को देखते हुए वार्ड को खाली करा दिया गया और रोगियों को बाहर बैठाया गया. कर्मियों ने बालू और फायरफाइटिंग से आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक सारे संयंत्र जलकर नष्ट हो चुके थे. इससे जुड़े वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युतआपूर्ति व्यवस्था ठप हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः ममता सरकार को डॉक्टर्स का अल्टीमेटम, 48 घंटे में नहीं मानी मांगें तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

रिपेयरिंग का काम चल रहा है: सीएस

जिले के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी ने बताया कि तेज गर्मी के कारण संयंत्रों में आग लग गयी. बिजली घर काफी छोटा रहने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई, लेकिन आधा से एक घंटे के भीतर आग बुझा दी गयी.

सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है. रिपेयरिंग का काम चल रहा है. फाल्ट को जल्द दुरूस्त करा लिया जायेगा.

अस्पताल चौक पर जली दो दुकानें

सदर अस्पताल में आग लगने से आधा घंटा पहले यानी दोपहर करीब दो बजे अस्पताल चौक पर झोपड़ीनुमा होटल में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी. आग से होटल के साथ-साथ बगल के जेनरल स्टोर की दुकान भी इसकी चपेट में आ गयी. दोनों दुकानें जलकर नष्ट हो गयी हैं.

झोपड़ीनुमा दुकान प्रदीप कुमार की थी, जबकि जेनरल स्टोर बिट्टू का बताया गया है. दोनों दुकानों में आग लगने के बाद हजारों का नुकसान सामने आया है. हालांकि इसका आंकलन नहीं हो पाया है.

आग लगने के बाद पहले स्थानीय लोगों ने इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन बाद में फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंच जाने से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

इसे भी पढ़ेंः धनबादः केके पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्रों का हंगामा, छठे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने से खफा

Related Articles

Back to top button