
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत होंडा शोरूम के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. दुर्घटना में मृत युवक की पहचान आदित्यपुर के नारायणपुर निवासी 22 वर्षीय गुरुपद किस्कू के रूप में की गई है. उसके साथी छोटा बोदरा स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे टीएमएच रेफर किया गया है जहां इलाज चल रहा है.
मृतक के परिजनों के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर गम्हारिया की ओर गए थे और रात को घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. रात को आदित्यपुर पुलिस ने घटना की सूचना दी. परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बता दें कि बीती रात आदित्यपुर मेन रोड पर दोनों युवक गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे. दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल लेकर जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया था.




