
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद मन की बात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मन की बात का प्रसारण 30 जून को होगा. रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का आखिरी प्रसारण लोकसभा चुनाव से पहले 24 फरवरी को हुआ था. उस समय पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि अब मई के आखिरी रविवार को ही मन की बात करेंगे. अब पीएम मोदी ने ट्वीट कर 30 जून को होने वाले मन की बात के प्रसारण की जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि 30 जून, रविवार सुबह 11:00 बजे … हम एक बार फिर धन्यवाद, खुशी, सकारात्मकता साझा करेंगे और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत का जश्न मनायेंगे. मुझे यकीन है कि आपके पास #MannKiBaat के लिए कहने के लिए बहुत कुछ है. इसे NaMo ऐप ओपन फोरम पर साझा करें.
गुजरात : होटल के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से सात लोगों की मौत, होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था
24 फरवरी को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी थी. इस मन की बात के दो दिन बाद ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक किया था. इसी मन की बात में उन्होंने कहा था, मार्च महीने में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी, वह भी इस बार बतौर प्रत्याशी चुनाव में जा रहे हैं. ऐसे में जब आचार संहिता लागू होगी तो वह मन की बात नहीं कर पायेंगे. लोकतंत्र का सम्मान करते हुए अगली मन की बात मई महीने के आखिरी रविवार को करेंगे.
इससे पहले @mygovindia आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मन की बात कार्यक्रम के दोबारा शुरू होने की जानकारी दी गयी थी. ट्वीट में कहा गया था कि पीएम मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे. मन की बात कार्यक्रम के 54वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके सुझावों और प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके.
इसे भी पढ़ेंः प. बंगालः कांग्रेस-टीएमसी में खूनी झड़प, तृणमूल के तीन कार्यकर्ताओं की मौत




