Uncategorized

ब्लैक स्पॉट्स क्षेत्र में सड़क हादसे रोकने के लिये लगेंगे साइनेजेज, रंबल स्ट्रीप

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक
रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने राज्य में ऐसे ब्लैक स्पॉट्स पर रंबल स्ट्रीप, साइनेज तथा बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है जहां हादसे ज्यादा होते हैं। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक प्रमंडल के अन्तर्गत ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण डीएसपी तथा अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग संयुक्त रूप से करें। वे शनिवार को पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ ब्लैक स्पॉट्स के सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में सभी जिला के उपायुक्त तथा पुलिस पदाधिकारियों को निदेष दे रही थीं।
श्रीमती वर्मा ने कहा कि सड़क हादसे कम हों इस हेतु सभी 155 ब्लैक स्पॉट्स को सुधार करने के लिये डीपीआर तैयार करवायें तथा तीन वर्षों का जीआर लोकेषन तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट्स में होने वाले हादसों की पूरी प्रोफाईल तैयार करें कि किस वजह से उक्त पथ पर हादसे होते हैं तथा उनके दूर करने के क्या उपाय हैं। विदित हो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में सभी राज्यों को ब्लैक स्पॉट के संदर्भ में प्रगति रिपोर्ट 31 मार्च तक पेष करनी है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि फरवरी माह के अन्त तक इस दिषा में होने वाली अपेक्षित कार्रवाई पूर्ण करें तथा सुधार की दिषा में काम प्रारंभ किया जाय।
मुख्य सचिव ने निदेष दिया कि ब्लैक स्पॉट्स को श्रेणी में विभक्त किया जाय तथा जहां अधिक दुर्घटनाएं होती हैं वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य किये जायें। अगर सुधार हेतु भूमि अधिग्रहण की आवष्यकता है तो उससे संबंधित कार्रवाई सुनिष्चित की जाय। साथ ही उन्होनंे हेलमेंट चेकिंग अभियान चलाने का निदेष दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएषन के साथ भी इस हेतु बैठक की जाय। विदित हो कि सड़क सुरक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी ने 2017 में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने हेतु सड़क सुरक्षा उपायों पर दृढ़ता पूर्वक कार्रवाई करने का निदेष दिया है और हर हाल में जिला स्तर पर मृत व्यक्तियों की संख्या में 15 प्रतिषत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तथा प्रत्येक विभाग की जवाबदेही सुनिष्चित की गई है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सचिव गृह विभाग श्री एसकेजी रहाटे, पुलिस महानिदेषक श्री डीके पांडेय, सचिव पथ निर्माण विभाग मस्तराम मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button