
Ranchi: झारखंड राज्य बिवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) स्वयं ही खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन की तैयारी में है. अलग-अलग जिलों में स्थित खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए कई कर्मियों की जरूरत भी उसे है. दुकानों के संचालन के लिए दुकान प्रभारी, दुकान सहायक भी रखे जायेंगे. मैनपावर की जरूरतों को पूरा करने को JSBCL श्रम विभाग की मदद ले रहा है. इसके बाद श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड ने पहल की है. अलग-अलग जिलों में नियोजनालयों में रजिस्टर्ड युवाओं से दुकानों के संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं.
ये होंगी शर्तें
श्रम नियोजन विभाग की ओर से खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए जिले स्तर पर आवेदन मांगे गये हैं. जिला नियोजनालय, सिमडेगा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो युवक भारतीय नागरिक हो और जिसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो, वे आवेदन कर सकते हैं. उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए. कोई उत्पाद बकाया या शासकीय राशि की देयता भी उस पर ना हो. किसी प्रकार के संक्रामक या छुआछूत रोग से ग्रसित ना हो. साथ भी सिमडेगा के नियोजनालय से स्नातक एवं इंटरमीडिएट पास युवकों को ही चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दिये जाने की बात कही है. योग्य उम्मीदवार जरूरी कागजात एवं जिला नियोजनालय, सिमडेगा के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जिला नियोजनालय में संपर्क कर सकते हैं. 12 अप्रैल, 2022 तक ही यह मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand में 2500 युवाओं को मिलने वाला है रोजगार, लेकिन सरकार नहीं ले पा रही इसका क्रेडिट, जानें क्यों




