
Palamu: गढ़वा रोड-सोननगर रेलखंड पर अप रेलवे ट्रैक से जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना पर मालगाड़ी को आनन-फानन में मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर रोका गया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. रेलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गढ़वा रोड-सोननगर रेलखंड के अप रेल ट्रैक से एक मालगाड़ी कोयल लेकर जा रही थी. आग लगने की सूचना पर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के रेल कर्मियों ने उसे रोक दिया. कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल झारखंड अग्निशमन सेवा को दी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
इसे भी पढ़ें:कैंसर से जूझ रहे पद्मश्री से सम्मानित रंगकर्मी बंसी कौल नहीं रहे
मालगाड़ी को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रुकवाया गया:
डयूटी कर रहे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन उप प्रबंधक आर के ठाकुर ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन से 18वें और 24वें दो डब्बे से उठते धुंए की सूचना सतबहिनी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने दूरभाष पर दी. सूचना पाते ही उक्त मालगाड़ी को मोहम्मदगंज स्टेशन पर करीब सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रुकवाया गया.
इसे भी पढ़ें:…तो सरकार ने ये मान लिया है कि ये कंपनियां उससे नहीं चल पा रही हैं!
साथ ही अग्निशमन कर्मियों को सूचना देने के बाद मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी. सूचना प्राप्त होते ही गढ़वा रोड के टी.आई अम्बरीश भरतिया, आरपीएफ कर्मी, टीआरडीएसआई निशांत कुमार, एसएस संजय कुमार दमकलकर्मियों के साथ वहां पहुंचे. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सुरक्षा के सभी एहतियातों का निरीक्षण के बाद कंट्रोल के निर्देशानुसार मालगाड़ी को गंतव्य को रवाना किया गया.
इसे भी पढ़ें:लापता आईआईटी शिक्षक का सुराग अब तक नहीं




