
Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल के समीप एगीलस जांच घर में शनिवार की अचानक आग लग गयी. इस अगलगी की घटना से जांच घर में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जांच घर में आग शॉट सर्किट होने से लगी होगी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. जांच घर के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग ने भयावह रूप ले लिया. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना पाकर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में सब्बीर आलम ने बताया कि शॉट सर्किट की वजह से जांच घर में आग लगी होगी. आगलगी की घटना में लगभग लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. वही स्थानीय लोगो ने बताया कि अचानक जांच घर से धुंआ निकलता देखा. इसके बाद दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया गया.




