JharkhandRanchi

स्टूडियो और ग्रॉसरी शॉप दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, आग पर पाया गया काबू

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू में दो दुकानों में आज आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जब दो दुकानों में आग लगने की सूचना अगल-बगल के लोगों को मालूम हुई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बंद दुकान में लगी आग पर काबू पर कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि अग्निशामक दल को मौके पर बुलाना पड़ा। अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंचकर आग लगे स्टूडियो और ग्रॉसरी शॉप पर आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। इसकी सूचना दुकान मालिक को दे दी गई है। दुकान मालिक ने प्रथम दृष्टया लाखों का नुकसान बताया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता राजीव कुमार के तीन ठिकानों पर बंगाल CID की छापेमारी,अहम दस्तावेज समेत इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त

Related Articles

Back to top button