
Jamshedpur : झारखंड में टीचर बनने की चाहत रखनेवाले युवाओं के लिए फिर सुनहरा मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नोटिस जारी किया है. इसमें 2855 पदों और बैकलॉग के 265 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी. वहीं इसमें 2341 पदों पर सीधी नियुक्ति जबकि 769 पदों को हाई स्कूल के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों से भरे जायेंगे. इन सभी पदों के लिए 25 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है.
क्या है योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड होनी चाहिए.
आयु सीमा :
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. अन्य वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इंटरमीडिएट के 3120 शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं वे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिस को अच्छे तरीके से पढ़ें और दिए गए दिशा -निर्देश के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें.




