JharkhandRanchi

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक

Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कमरा नंबर 211 के कार्यालय में आग लगने की जानकारी मिली है. आग लगने से कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए है. जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट सचिव अनिल प्रसाद के दफ्तर में आग लगी है. तीन दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर खुला था. सुबह जब कर्मी पहुंचे तो देखा की आग के कारण कमरे का सारा सामान जला हुआ है. एसी, कुर्सी, टेबल समेत कई सामान जल गये हैं. आग लगने से सरकारी फाइलों का भी नुकसान हुआ है. आग के कारण दीवार काला हो गया है. बताया जा रहा है कि शोर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. कोई जरूरी दस्तावेज नहीं जले है. क्या-क्या जला है इसका आकलन कुछ ही देर में किया जाएगा.

 

 

Related Articles

Back to top button