1st LeadBihar

गया जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जली बोगी

Gaya : बिहार के गया जंक्शन पर ट्रेन में भीषण आग लगी है. जंक्शन के पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से जंक्शन में अफरा तफरी का माहौल बन गया. प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से एक कोच जलकर खाक हो गया.

आग लगने की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और मौके पर चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की.

तब तक एक पूरी स्लीपर बोगी जलकर राख हो चुकी थी. घटना की सूचना पर मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और  रेलवे के कई अधिकारी भी पहुंचे हैं, ट्रेन में आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है.  आग पर काबू पा लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : लोकायुक्त सचिव ने असुरा में किया सेयां सगेन लाइब्रेरी के उद्घाटन

Related Articles

Back to top button