Read Next
27/11/2026
सोशल मीडिया बना हत्या की वजह! झारखंड में माता-पिता ने ही उजाड़ा बेटी का संसार, बंद खदान में फेंका शव
27/11/2026
MMDR संशोधन कानून पर बाबूलाल मरांडी का सरकार को घेराव, बोले- केंद्र से मिले पैसों का हिसाब जनता को दे हेमंत सरकार
27/11/2026
झारखंड के कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी! 63% हुआ DA, हाईकोर्ट ने 35 साल पुराने कर्मचारी को भी दी बड़ी राहत
26/11/2026
रांची एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन का मुआवजा देने के 14 साल बाद भी नहीं मिला कब्जा, अब नामकुम और अरगोड़ा के CO करेंगे जांच
26/11/2026
खनिज संपदा पर अधिकार की लड़ाई में जयराम महतो ने उठाई आवाज, बोले- हमारा कोयला, लेकिन बिजली का लाभ टाटा-बिड़ला को!
26/11/2026
झारखंड में 1 दिसंबर को कैबिनेट की अहम बैठक, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री
26/11/2026
MMDR संशोधन बिल पर AJSU और JLKM का विरोध, हेमंत सरकार से भी पूछे सवाल; झारखंड के खनिज अधिकारों पर सियासी घमासान
26/11/2026
झारखंड का रॉबिनहुड हूं, साइड मनी मिलेगी तो जनता को दूंगा’, विधानसभा में बोले जयराम महतो
26/11/2026
कल्पना सोरेन ने विधानसभा में उठाया झारखंड के अधिकारों का सवाल, बोलीं- राज्य कोई उपनिवेश नहीं, देश के विकास में बराबर का साझेदार है
26/11/2026
विधानसभा में खनन बिल पर चर्चा के बीच गूंजे ठहाके, बाबूलाल मरांडी और कुतुबमीनार का जिक्र कर सदन में हुआ हास्य-परिहास
Back to top button
Ramgarh : जिले में चुटुपालू घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग – 33 पर सोमवार को ट्रक और बस में टक्कर हो गयी. रांची से साहिबगंज जा रही आशीर्वाद बस चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. और उसमें आग लग गई. जिसके बाद बस में सवार यात्री खुद को बचाते हुए खिड़कियों से बाहर निकलें और दूसरों को भी बाहर निकाला. वहीं घटना की वजह से एनएच-33 पर यातायात बाधित हो गया. सूत्रों के मुताबिक घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी वहीं कई लोग इसमें बुरी तरह से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- अखबार ने 2017 के सर्वे को ताजा सर्वे बताकर रघुवर दास को बताया सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री
घटना में कई गाड़ियों में लगी आग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. उन्होंने घटना में घायल लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर आग बुझाने के दौरान दमकल के कई कर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गए. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तरा से आ रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद बस पलट गयी और उसमें आग लग गई. सूत्रों ने बताया कि आग तेजी से फैली और ट्रक समेत तीन गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बस से फौरन निकाला लिया गया.
इसे भी पढ़ें- रांची ‘सुसाइड’ कांड में पुलिस की थ्योरी- दीपक और उसके भाई ने पहले परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की, फिर दोनों ने लगा ली फांसी
कैसे हुई घटना
मिथेन गैस भरे टैंकर में पेपर लदे एक ट्रक ने धक्का मार दिया था. जिससे की आग लग गयी. वहीं घटना के बाद बस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एक टैंकर जल रहा है. बस जल रहे टैंकर की चपेट से बचने के लिए किनारे से निकलने लगी. लेकिन इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को धक्का मार दिया. जिससे की बस ने अपना संतुलन खो दिया और जाकर डिवाइडर पर चढ़ गयी और पलट गयी. घटना की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. इसमें लगभग दस लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है वहीं कई घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- पहाड़ी मंदिर : रांची प्रशासन और समिति के बीच हुआ विवाद, उर्मिला कंस्ट्रक्शन ने उठाया फायदा
घटना के बाद आवागमन बंद
दुर्घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रांची से जानेवाली गाड़ियों को ओरमांझी में ही रोक दिया गया. जिसके बाद उन्हें सिकिदरी के रास्ते भेजा गया. वहीं रामगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रामगढ़ के सुभाषचौक पर ही रोक दिया गया. वहीं घटना के बाद एनएच-33 पर कई घंटों तक जाम लगा रहा. कई गाड़ियां जाम में फंसी रही.
इसे भी पढ़ें- अडानी पावर प्लांट के लिए जमीन नहींं देने वाले रैयतों की अाजीविका संकट में
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.