Deoghar

हाई कोर्ट से देवघर के पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ को राहत, सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दर्ज एफआईआर निरस्त

Ranchi: अगस्त 2022 में सांसद निशिकांत दुबे को हवाई जहाज से दिल्ली जाने के क्रम में  देवघर में रोके जाने के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज को निरस्त करने को लेकर देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की याचिका की  सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट  में  हुई. कोर्ट ने  सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर देवघर में दर्ज  एफआईआर निरस्त कर दिया.

क्या है मामला

सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि 31 अगस्त 2022 को शाम में जब वह प्लेन से दिल्ली जा रहे थे, तो तत्कालीन देवघर उपायुक्त मंजूनाथ के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी भी दी.  उनके सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया. प्रार्थी का कहना था कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप निराधार है, इसलिए इससे संबंधित जीरो एफआईआर को रद्द किया जाए. दिल्ली में दर्ज करायी गयी जीरो एफआईआर झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया था.  जिसके आधार पर देवघर में  कुंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Related Articles

Back to top button