ChatraJharkhand

तेज बारिश में घर की दीवार गिरी, दबने से छह साल के मासूम की मौत

Chatra: प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी गांव में घर की दीवार गिरने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है. मृतक बच्ची महेंद्र यादव की पुत्री श्रुति कुमारी है. बताया जाता है कि 24 घण्टे से हो रही लगातार बारिश के कारण महेंद्र यादव के मकान में पानी घुस गया. बरसाती पानी से कमजोर होकर घर की दीवार गुरुवार की देर रात गिर गयी. उसी दीवार के नीचे सोए छह साल की मासूम बच्ची आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस सिदकी गांव पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें :फिर बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Related Articles

Back to top button