NEWS

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 118 लोगों पर FIR, 60 भेजे गये जेल

Ranchi: सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे किये गये पोस्‍ट आपको मुसीबत में डाल सकते हैं. झारखंड के अलग-अलग जिले में कई लोगों को गलत पोस्‍ट की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है.

झारखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 78 मामले दर्ज किये हैं. जिनमें 118 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- #PM_Modi का ऐलानः तीन मई तक देश में लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही पुलिस

डीजीपी एमवी राव ने कहा की सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वाले सभी लोगों को चेतावनी दी गयी है. सभी से कहा गया है कि झारखंड पुलिस आप पर कड़ी निगरानी रख रही है.

अब तक 118 आरोपियों के खिलाफ 78 मामले दर्ज किये गये हैं और 60 लोगों को जेल भी भेज दिया गया है. उनमें से कोई भी रोजगार पाने में सक्षम नहीं होगा क्योंकि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

किस जिले में कितने लोगों पर मामले दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 78 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें 118 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

इनमें से रांची में 09, गुमला में 03, सिमडेगा में 01, जमशेदपुर में 09, चाईबासा में 02, सरायकेला में 03, पलामू में 11, गढ़वा में 19, लातेहार में 06, हजारीबाग में 03, रामगढ़ में 05, कोडरमा में 03, चतरा में 04, गिरिडीह में 08, धनबाद में 06, बोकारो में 03, दुमका में 07, देवघर में 09, गोड्डा में 04, और पाकुड़ में 02 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

किस राज्य में कितने लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- जानिये, उन सात बातों को, जिसे पीएम मोदी ने देश वासियों से मानने की अपील की है

उल्लंघन करने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आइए हम सब कोरोना वायरस से मिलकर लड़ें. कोई भी ऐसा संदेश अफवाह, फेक न्यूज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें, जिससे आपसी भाईचारा अथवा अमन-चैन बिगड़े.

झारखंड पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो किसी भी सोशल मीडिया साइट पर किसी भी तरह के भड़काऊ, आपत्तिजनक एवं धार्मिक विद्धेष फैलाने वाले पोस्ट या मैसेज शेयर करता है, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना का कहरः संक्रमितों का आंकड़ा 2300 के पार, केवल मुंबई में 100 से ज्यादा की गयी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button