JharkhandLead NewsNEWSRanchi

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया 7323 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट

Ranchi: सोमवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की पहली पाली पूरी तरह बाधित रही. हंगामे के बीच सदन में 7323 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पेश किया.

पहली पाली में सदन की कार्यवाही भाजपा विधायकों के हंगामा के बाद 12:30 तक स्थगित कर दी गयी थी. 12:30 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के विधायक दोबारा हंगामा करते हुए वेल में आ गये. स्पीकर ने कई बार विधायकों से सीट पर लौट जाने का आग्रह किया, लेकिन वे वेल में ही बैठ गये. इसके बाद सभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी.

इसे पढ़ें :जानिये आखिर क्यों धौनी की कप्तानी में IPL चैंपियन बनी CSK टीम का मेंबर रहा खिलाड़ी आस्ट्रेलिया में बना बस ड्राईवर

परिक्रमा करने लगे भाजपा विधायक

भाजपा के विधायक पहली पाली में दूसरी बार कार्यवाही शुरू होते ही वेल में आ गए और हाय हाय के नारे लगाने लगे. साथ ही भाजपा के सभी विधायक सदन के अंदर रिपोर्टिंग टेबल का नारा लगाते हुए परिक्रमा करने लगे. स्पीकर ने कहा कि अब आपने सब कर लिया परिक्रमा कर ली, जुलूस हो गया. नारा हो गया. अब सीट पर चले जाइये पर वे नहीं माने और हंगामा करते रहे.

इसे पढ़ें :नियोजन नीति को ले विपक्ष का विधानसभा में जमकर हंगामा, 12.30 तक सदन की कार्यवाही स्थगित

Related Articles

Back to top button