ChatraJharkhand

चतरा : नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहीं छह दुकानें सील

CHATRA : सदर अंचल अधिकारी ने सोमवार को शहर में अभियान चलाया. अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर रही चार दुकानों को सील कर दिया. इनमें बर्तन दुकान, कपड़ा दुकान व जनरल स्टोर शामिल हैं.

वहीं सिमरिया टंडवा रोड में चोरी चुपके कपड़े की बिक्री कर रहे दो दुकानों को सिमरिया पुलिस ने सील किया. जबकि अधिक भीड़ की दो दर्जन से अधिक दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया. सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के बाहर ज्यादा भीड़ न लगाएं. साथ ही शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें.

इसे भी पढ़ें :6 मई तक राज्य में बारिश की संभावना, 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

इसके अलावा मास्क नहीं लगाने वाले ग्राहकों को खाद्य सामग्री नही देने का निर्देश दिया. अभियान के दौरान सीओ ने लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का कड़ाई से पालन करने को लेकर जागरूक भी किया.

राज्य सरकार ने छह मई तक बंद कर दिया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लोगों पर हल्का बल का प्रयोग किया. इधर केसरी चौक के समीप शिविर लगाकर कोरोना जांच की गयी. 50 से अधिक लोगों का सैंपल लिया गया.

इसे भी पढ़ें :बांग्लादेश की किसी दवा कंपनी ने रेमेडिसिवर सप्लाई केलिए भारत सरकार को आवेदन नही किया : बाबूलाल

 

Related Articles

Back to top button