
Purnia : जिले के नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां स्कॉर्पियो ऑटो और बाइक में जोरदार झड़प हो गयी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 10 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डगरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 पर यात्रियों से भरी ऑटो को पीछे से तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : सीएम ने हर पंचायत में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने का दिया आदेश
स्कॉर्पियो ने जैसे ही तेज़ रफ़्तार में ऑटो को धक्का मारा, ऑटो ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मारा और अनियंत्रित ऑटो सीधे गड्ढे में जा गिरी.
इस हादसे में ऑटो चालक मुमताज की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उस पर सवार एक महिला ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं. जिनमें से 7 को गंभीर स्थिति में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया है.




