
New Delhi: कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ाई के बीच राहत भरी खबर आयी है. भारत में अब केस डबल होने में लगने वाला समय बढ़कर 12 दिन हो गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार, उन्होंने बताया कि अगर पिछले 14 दिन में डबलिंग रेट 10.5 दिन था तो रविवार को यह करीब 12 दिन हो गया है.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में इस बीमारी से मरने वालों की दर दुनिया में सबसे कम है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सबसे कम है. स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि 10 हजार से ज्यादा COVID-19 के मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : #CoronaOutbreak: भारत में कोरोना के केस 39 हजार के पार, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,301
अबतक 10,632 पेशेंट हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पीड़ित रहे 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. एक मरीज विदेश चला गया है.
सुबह के अपडेट के अनुसार, COVID-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 1,301 हो गयी है. वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 39,980 तक पहुंच चुकी है.
मंत्रालय के अनुसार, 28,046 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं.
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand में Lockdown3.0 में भी नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई छूट
11 दिन में 20 हजार केस
भारत में 22 अप्रैल को कोरोना वायरस के 20,471 मामले थे. यहां तक पहुंचने में हमें करीब 12 सप्ताह का वक्त लगा. इसके अगले 11 दिन में, यानी 3 मई की सुबह 8 बजे तक मामलों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गयी.
इस दौरान मामलों की दैनिक वृद्धि दर 5.2 से 8.1 फीसदी के बीच रही है. भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन किया गया था. उसके बाद से करीब 39,500 नये मामले सामने आ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : लॉकडाउन के बीच फरवरी और मार्च से बढ़ी जेबीवीएनएल की बिलिंग वसूली, अप्रैल माह में 90 करोड़ कलेक्शन




