
Jamshedpur: बिरसानगर थाना इलाके के जोन नंबर तीन ए ब्लॉक कुआं मैदान के समीप रहनेवाली दो महिला की पति- पत्नी और वो के चक्कर में पिटाई हो गई. मामला थाना पहुंचा और वहां से एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. घटना के बारे में विशाखा गोप उर्फ गांगुली ने बताया कि उसका पुत्र रोथिन गांगुली 38 वर्ष का है. 2004 में रंजनी नामक युवती से प्रेम विवाह कर घर ले आया. परिवार वालों ने रजामंदी देते हुए स्वीकार कर लिया. उससे 12 साल की एक बेटी भी है. लेकिन पुत्र ठेकेदारी में काम करने के दौरान वही गीता मार्डी नामक महिला के प्रेमजाल में फंस गया. उसके चक्कर में फंसते ही बेटे ने पत्नी और बच्चे की देखभाल करना छोड़ दिया. कई कई दिनों तक वह घर भी नहीं आता. मां लाख समझाने की कोशिश करती लेकिन वह उस महिला के प्रेम जाल में फंसता जा रहा था.
अंत में मां उसे रंगे हाथ पकड़ने की बात सोच पड़ोस में ही रहनेवाली फुफेरी बहू मंगली गोप को लेकर बिरसानगर के आस्था सिटी पहुंची जहां बेटा और उसकी प्रेमिका को गाड़ी में बैठा हुआ देख धर दबोचा. इसी बीच गीता मां के साथ मारपीट करने लगी. यह देख उसके साथ गई मंगली ने बीच- बचाव करने का प्रयास किया तो प्रेमिका बनी गीता ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. यहां तक कि उसके हाथ में रखे टिफिन और पास पड़े डंडे से मंगली की आंख फोड़ दी. घटना के बाद बेटा अपनी प्रेमिका को लेकर घटनास्थल से चलता बना. वही दोनों घायल महिला बिरसानगर थाना पहुंची जहां से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. मां गांगुली का कहना है कि वह बेटे की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी और प्रेमजाल में फंसाकर रखनेवाली गीता को जेल भिजवा कर रहेगी. वही मंगली गोप का कहना है कि उसकी आंख में गहरा जख्म लगा है. वह भी गीता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : दुर्घटनाओं का दिन रहा शनिवार, सड़क दुर्घटना में टाटा स्टील कर्मी समेत तीन की मौत




