GiridihJharkhand

गिरिडीह : पांच नये कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद बने 3 नये कंटेटमेंट जोन,  जांच के लिए 28 लोगों के सेम्पल लिये गये

Giridih :  पांच कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद अब गिरिडीह में कुल 13 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं. जिसमें बेलाटांड के कारीपहरी, जमुआ प्रखंड के चनमानो और मंझलाडीह गांव, बिरनी के गरायडीह व केन्दुआटांड गांव, डुमरी के नवासार, भंडारो और ससारखों गांव के अलावे बुधवार की देर रात कुम्हरलालो और करियाबेरा के क्वारेंटाइन सेंटर के इलाके भी शामिल हैं.

बुधवार देर रात तीन युवकों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सावधानी बढ़ा दी गयी है. कुम्हरलालो के दोनों इलाकों को किया गया सील कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः #बोले_झारखंड: किसी ने कहा odd/even के तहत खुलें दुकानें, तो किसी ने की सोशल डिस्टेंसिंग की वकालत

गुरुवार को डीसी राहुल सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र झा, सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा अधिकारियों के साथ पहले कुम्हरलालो और फिर करियाबेरा गांव पहुंचे. वहां की स्थिति का जायजा लिया. तीनों नये संक्रमित युवक यहीं के हैं.

कुम्हरलालो और करियाबेरा के पांचो कोरोना संक्रमितों को गुरुवार की सुबह बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल में शिफ्ट किया गया. इस दौरान दोनों इलाके को सैनेटाईज किया गया.

इन स्थानों के तीन किमी में धारा 144 की घोषणा की गई. कुम्हरलालो सेंटर में रह रहे दोनों युवक सूरत से लौटे थे. इनमें से एक युवक एक-दो बार घर भी गया था.

इसे भी पढ़ें: एसीबी की जांच में बलियापुर बीईओ जया कुमारी के घर से मिले एक लाख आठ हजार रुपये, भेजी गयीं जेल

वहीं चनमानो गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे दोनों कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आएं करीब 25 लोगों के सैंपल लिये गए.

इधर, वटसावित्री पूजा और ईद होने के कारण गुरुवार को शहर की दुकानों में भीड़ दिखी. कुछ वस्तुओं की दुकानें जिनको खोलने की अनुमति नहीं हैं, वे भी चोरी-छिपे समानों को बेचते देखे गये.

इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने दुकानदारों को थाना बुलाकर पूछताछ भी की. उन्हें सख्ती बरतने का आदेश देकर छोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः #Palamu: नदी में नहाने गये उपमुखिया की डूबने से मौत, शव लेकर इलाज कराते रहे परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button