
Dhanbad : गुरुवार की सुबह घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार बीईओ जया कुमारी के घर से एसीबी की टीम ने एक लाख आठ हजार रुपये नकद बरामद किये हैं. एसीबी ने पूछताछ के बाद बीईओ जया कुमारी को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बलियापुर के बीईओ कार्यालय में घूसखोरी का खेल काफी दिनों से चल रहा था.
लोगों का मानना है कि जया कुमारी के घर से बरामद रुपये भी घूसखोरी के हैं. हालांकि इस संबंध में अब तक एसीबी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है. एसीबी ने रुपये जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ेंः अच्छी खबर : स्टेट टिशू एंड ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की होगी स्थापना, नहीं लगाने होंगे मरीजों को कार्यालयों के चक्कर
सहायक शिक्षक से ले रही थीं रिश्वत
मालूम हो कि गुरुवार की सुबह बीईओ जया कुमारी को विजय कुमार प्रजापति नामक सहायक शिक्षक से छह हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था. विजय प्रजापति से सेवा पुस्तिका खोलने के नाम रिश्वत की मांग बीईओ कर रही थीं.
बीईओ पहले सात हजार रुपये की मांग कर रही थीं. बाद में वह छह हजार रुपये में सेवा पुस्तिका खोलने के लिए राजी हो गयीं.
इसे भी पढ़ेंः #Amfan_Cyclone प बंगाल में 72 मौतें, एनडीआरएफ ने कहा- बंगाल में ज्यादा ओडिशा में कम नुकसान
शिक्षक ने एसीबी से की थी मामले की शिकायत
विजय कुमार प्रजापति को जब लगा कि बगैर रिश्वत दिये काम नहीं होगा तो उन्होंने मामले की शिकायत एसीबी से की. शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.
हालांकि इस संबंध में बीईओ जया कुमारी का कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए शिक्षक ने उनकी टेबल पर रुपये रख दिये थे. रिश्वत लेने की बात बेबुनियाद है.
इसे भी पढ़ेंः क्या आपका भी कंप्यूटर है स्लो, तो अपनायें ये तरीके




