
Ranchi : डोरंडा में एक युवक ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी मानसिक स्थिति कुछ महीने से ठीक नहीं थी. अक्सर वो बिना बताये घर से बाहर निकल जाता था. आज बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य हुआ पूरा, आज शाम से शुरू होगी पेयजलापूर्ति
मृतक डोरंडा क्षेत्र के फिरदौस नगर मोहल्ले का रहने वाला था. जहां वो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रहा था. परिजनों ने बताया कि काफी देर बाद भी जब वसीम बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो घर के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पता चला कि वसीम फांसी के फंदे से लटक रहा है. घर के सदस्यों ने शोर मचाते हुए इसकी जानाकारी आसपास वालों को दी. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ माह से वसीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. अक्सर वह बिना कुछ बताए घर से निकल कर इधर उधर चला जा रहा था. उसका कांके स्थित रिनपास से इलाज चल रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के गांवा में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप




