Fashion/Film/T.VLead News

Mirzapur वेब सीरीज के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को मिली बड़ी राहत

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इनकी गिरफ्तारी पर रोक लगायी

Mumbai : मिर्जापुर’ वेब सीरीज के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के लिए बड़ी राहत की खबर है. इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. जानकारी हो कि मिर्जापुर वेब सीरीज के खिलाफ शिकायत की गयी थी.
17 जनवरी को हुई शिकायत के खिलाफ मेकर्स ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए मेकर्स को गिरफ्तारी से राहत दे दी है.

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायॉपिक मेजर’ की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई के 26/11 के हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायॉपिक ‘मेजर’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस फिल्म को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2 जुलाई, 2021 को रिलीज होगी. फिल्म में अदिवी शेष लीड रोल में हैं जो संदीप उन्नीकृष्णन का रोल प्ले करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें- पंजाब के सीएम ने केंद्र को किया आगाह, कहा- पाकिस्तान चाहता है अशांत पंजाब

Related Articles

Back to top button