Chaibasa

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दी गयी शिक्षक को विदायी

Chaibasa : भूगोल पीजी विभाग के छात्र-छात्राओं की ओर से पूर्व भूगोल विभाग अध्यक्ष सह सोशल साइंस दिन डॉ प्रभा खलखो का विदायी दी गयी. इसको लेकर समारोह टाटा कॉलेज के में आयोजित किया गया था. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पांडा मौजूद थे. मौके पर श्री पंडा ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन काल में कभी रिटायर नहीं होते हैं. अपने विद्यार्थियों के लिए हमेशा सेवा में तत्पर रहते हैं. विदाई समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था.

ये थे मौजूद

मौके पर प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा, बीएसडब्ल्यू सह प्राचार्य टाटा कॉलेज डॉ एससी दास, पीजी राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ सयाल , एमएजड  विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुचित्रा बेहरा, सुबोध महाकुड़, मंच संचालन राज राउत, प्रियंका पान, बलराम मार्डी,  हिमांशु महतो, ज्योति दास, प्रीति पाठ पिंगुवा, प्रीति गुड़िया आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- सर्वसम्मति से किया गया कार्यकारिणी का गठन, रोड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन

Related Articles

Back to top button