
Dhanbad: धनबाद पुलिस द्वारा गुरूवार को जिले से स्थानांतरित हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परीचारी प्रवर का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही जिले में नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित की गई. कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. वहीं, स्थानांतरित हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. साथ ही नव पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में जिले को अपराध मुक्त बनाये रखने के साथ साथ शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया. साथ ही एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने सभी पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर अजित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपिल चौधरी ने भी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में जिले से स्थानांतरित हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू, एसडीपीओ अभिषेक सिंह मौजूद रहे.

वहीं, विदाई सह सम्मान समारोह मे वर्त्तमान में नव पदस्थापित महेश प्रजापति (बाघमारा एसडीपीओ), एसडीपीओ सिंदरी भूपेन्द्र राउत, डीएसपी रजत मणि बाखला, डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी संदीप गुप्ता समेत जिले के अन्य पुलिस निरीक्षक व कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जमीन, खनिज, शराब के बाद अब मेधा घोटाला, सीएमओ की संलिप्तता की हो सीबीआई जांचः कुणाल षाडंगी




