BiharCrime NewsLead News

पटना : होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां हिरासत में

Patna : एग्जिबीशन रोड स्थित होटल दयाल पैलेस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त छह लड़कियों समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि होटल में शराब के साथ शबाब का भी इंतजाम रहता है. यहां बड़े-बड़े लोग आते हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे लोगों पर तालिबान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग मारे गये, देखें VIDEO

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के समय गिरफ्तार सभी आरोपी शराब के नशे में थे. इस रैकेट में क्विक मोबाइल (यह पुलिस की एक सेवा है) के दो जवानों का भी नाम सामने आ रहा है, जिनकी होटल मालिक के साथ मिलीभगत थी.

कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में ही पूरा खेल चल रहा था. जिसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को मिली, उसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गयी.

इसे भी पढ़ें :Bihar: दारोगा और सार्जेंट नियुक्ति के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में बदलाव पर विचार

Related Articles

Back to top button