DhanbadJharkhand

धनबाद के झरिया में अवैध गोदाम से 10 लाख की नकली शराब बरामद

Dhanbad: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के राज ग्राउंड स्थित कृषि बाजार समिति हाट अवस्थित एक अवैध गोदाम से 10 लाख की नकली शराब बरामद किया गया है. शुक्रवार की देर शाम सरकारी चावल होने की सूचना पर झरिया थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने यहां से काफी मात्रा में चावल बरामद किया. पुलिस छापेमारी कर जैसे ही आगे बढ़ी तो एक गोदाम के गेट के पास नकली अंग्रेजी शराब की बोतल दिखी. पुलिस ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. झरिया थानेदार पंकज कुमार झा मौके पर पहुंचे और गोदाम को खुलवाया. गोदाम से काफी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के नाम से अवैध अंग्रेजी शराब के बोतल, शीशी, रैपर व शराब बनाने की सामग्री जब्त की.

इसे भी पढ़ें : 2021 में बदलते मौसम की पड़ी मार, झारखंड में 111 लोगों ने गंवाई जान

पुलिस ने पूरे राज ग्राउंड के गोदाम का निरीक्षण किया. यादव नामक दबंग के अन्य तीन गोदामों व एक शौचालय में भी छापेमारी की गई. यहां से पुलिस ने दो सौ बोतल अंग्रेजी शराब, रेपर, ढक्कन, स्प्रिट, कंपनी के स्टीकर, मशीन सहित अन्य सामान को जब्त किया. छापेमारी के बाद अवैध शराब के धंधेबाज भाग गए. उक्त सभी गोदाम अवैध रूप से एक ही व्यक्ति का था. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस ने सभी शराब व अन्य सामग्री को जब्त कर थाना ले आई.

बता दें कि साल 2019 में झरिया के थानेदार रणधीर कुमार ने राज ग्राउंड में छापेमारी अभियान चलाया था. यहां से पुलिस ने लगभग 40 लाख के निर्मित व अर्ध निर्मित नकली अंग्रेजी शराब जब्त की थी. उस समय भी पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के स्टीकर, ढक्कन, स्प्रिट, खाली बोतल आदि सामान बरामद किए थे. झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने कहा कि काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : 2021 में बदलते मौसम की पड़ी मार, झारखंड में 111 लोगों ने गंवाई जान

Related Articles

Back to top button