
Ranchi: स्वर्णरेखा जीर्णोधार समिति द्वारा लोअर चुटिया महादेव मंदिर परिसर में अवैध कॉस्मेटिक के निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. समिति के अध्यक्ष मक्खन पाठक ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक बनाने वाले ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाए. रांची में बड़े पैमाने पर अवैध कॉस्मेटिक और नकली दवाई बनाने का कारोबार चल रहा है. इस स्कैम में कई बड़े व्यापारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर बड़े पैमाने पर छापेमारी की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है. इसपर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है. यह आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई और बड़े पैमाने पर छापेमारी नहीं की गई तो आंदोलन बड़ा होगा. आक्रोश सड़क से लेकर सदन तक देखने को मिलेगा. फिर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना में बैठ जाएंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों खपाए जा रहे अवैध कॉस्मेटिक
समिति के संरक्षक राजीव रंजन ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक और दवाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने का काम चल रहा है. जिसके कारण लोग ब्रांडेड कॉस्मेटिक समझकर अवैध नकली कॉस्मेटिक थोड़ा लेट से इस्तेमाल कर रहे हैं. यह पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. मौके पर शिवम सिंह, राजा महतो, शशि बादल, राज सिंह कुणाल भोक्ता, विक्रम साहू, संतोष मिश्रा, राज सिंह, चंदन साहू, संदीप साहू, राजीव रंजन सिंह, छेदी सिंह, पिंटू शर्मा, रितेश सिन्हा, राहुल कुमार, अभय सिंह मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: 11 फरवरी से दूरदर्शन पर देखिए धारावाहिक ‘स्वराज’, बिंच वॉच मोड पर प्रसारित होगा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की अमर कहानी




