
Ranchi : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों का शोषण किसी ने किया है तो वो है झामुमो, पर जनता अब सजग हो चुकी है.
उन्हें अब फिर से ठगा नहीं जा सकता. इसलिए इसबार सभी 14 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. हेमंत सोरेन के खिलाफ एसपीटी एक्ट का उल्लंघन और उनपर एसआइटी जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी बदले की भावना से काम नहीं करती, बल्कि कानून के दायरे में रहकर काम करती है.
एसपीटी एक्ट के नियम सीएनटी से भी कड़े हैं. इसके अलावा टिकट कटने से रामटहल और रविंद्र राय की नाराजगी की बात को खारीज करते हुए कहा कि, वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं. संकल्प पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सिर्फ वादे नहीं, बल्कि इरादे से काम करती है. 2014 के सभी वादों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है.
इसे भी पढ़ें :जो साहब रख रहे सब पर नजर, उन पर हर वक्त है अपने हमसफर की नजर
एक-एक घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेजेंगे
संकल्प पत्र में घुसपैठियों को लेकर बिल लाने की बात कही गयी है. झारखंड के घुसपैठियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार इसको लेकर भारत सरकार से पत्राचार कर रहे हैं. सरकार बनने के बाद एक-एक घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेजेंगे. ग्रामीण इलाकों में हरेक पांच किलामीटर के अंदर एक बैंक की सुविधा दी जायेगी. देश के सभी आंगनबाड़ी से जुड़े लोगों को सरकार स्वास्थ्य सुविधा देगी.
इसे भी पढ़ें : गुजर गये छह महीने, दो आइएएस और चार आइएफएस को केंद्र में नहीं मिली जगह
कांग्रेस के झूठे वादों में जनता नहीं आयेगी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है. फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य के करोड़ों बेरोजगार नेताओं की चिंता किसी ने की है तो वो हमारी सरकार है.
डिग्री के साथ हुनर भी बहुत जरूरी है. मांग के हिसाब से लोगों को स्किल किया जा रहा है. मुद्रा योजना के तहत कई युवा अपना व्यापार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनावः बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
संकल्प पत्र पर एक नजर
- सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज
- सभी जिलों में केंद्रीय स्कूल और केंद्रीय विवि
- हर पांच किलोमीटर में बैंकिंग की सुविधा
- देश के सभी आंगनबाड़ी को स्वास्थ्य कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा.
- देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर कोई कोताही भारत सरकार नहीं करेगी
- 60 साल से अधिक किसानों छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन देगी सरकार
- राम मंदिर बने इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध
- छोटे दुकानदारों को भी पेंशन देने की सरकार की योजना
- 50 शहरों में मेट्रो की सुविधा देगी सरकार
इसे भी पढ़ें : जिसकी गिरफ्तारी वारंट के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया है आवेदन, वो सीएम के साथ कर रहा है मंच साझा




