National

पीएम मोदी पर बनी बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक का आदेश देने से SC का इनकार, कल फिर सुनवाई

NewDelhi : SC  ने  सोमवार को पीएम मोदी पर बनी बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक के लिए दायर याचिका पर कोई भी आदेश देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस फिल्म को अभी सेन्सर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है.  सीजेआई रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि इस मामले में कल सुनवाई की जायेगी और संभवत: वह कोई न कोई आदेश भी पारित कर देगा,  यदि याचिकाकर्ता यह रिकार्ड पर लायें कि फिल्म में ऐसा क्या है जो बहुत आपत्तिजनक है.

 

इसे भी पढ़ेंः भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस का तंज, कहा- यह झांसा पत्र है, मोदी जी कर रहे जुमलों की खेती

अभिषेक मनु सिंघवी ने फिल्म की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया

पीठ ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का यह अनुरोध ठुकरा दिया कि फिल्म की एक प्रति उन्हें उपलब्ध करायी जाये.  याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जब फिल्म की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया तो पीठ ने कहा, हम किसी व्यक्ति को फिल्म की प्रति देने का निर्देश क्यों दे? हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा निर्देश हम क्यों दें? इससे पहले, मामले की सुनवाई शुरू होते ही  सीजेआई ने कहा कि इस फिल्म को अभी सेन्सर बोर्ड का प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है.

 इस पर सिंघवी ने कहा कि फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने बयान दिया था कि 11 अप्रैल को फिल्म प्रर्दिशत की जायेगी.    इस पर पीठ ने कहा कि हो सकता है कि सेन्सर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिल जाने की उम्मीद में निर्माता ने इस बायोपिक को 11 अप्रैल को प्रर्दिशत करने के बारे में बयान दिया हो.  पीठ ने कहा कि इस समय फिल्म के प्रदर्शन को चुनौती देने की कोई वजह नजर नहीं आती है. 

इसे भी पढ़ेंः एयर स्ट्राइक का चुनावी फायदा नहीं,  बहुमत से दूर रहेगी मोदी सरकार, राजग को मात्र 267 सीटें :सर्वे

Related Articles

Back to top button